राजधानी के प्रतिष्ठित बीएनआर चाणक्य होटल प्रबंधन पर FIR

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठित बीएनआर चाणक्य होटल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या है मामला

बीते 9 जनवरी, 2022 को होटल के बैंक्विट हॉल में प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। अंचलाधिकारी शहर द्वारा जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है।

मांगा था जवाब

कोविड-19 प्रोटोकॉल/ सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने पर होटल प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए नोटिस जारी किया गया था। होटल प्रबंधन को नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर जवाब देने का आदेश दिया गया था कि क्यों नहीं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

पुष्टि होने पर प्राथमिकी

बीएनआर चाणक्य होटल प्रबंधन ने अपने जवाब में यह बात स्वीकारी है कि उक्त प्राइवेट पार्टी के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। इस दौरान कुछ लोग मास्क भी नहीं पहने हुए थे। इस कारण आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और  भा0 द0 वि0 की विभिन्न धाराओं तहत एफआईआर दर्ज की गई है।