बेशकीमती चीजें देने के बाद भी इटली के प्रिंस को गर्लफ्रेंड ने बताया ‘कंजूस’, कोर्ट तक पहुंची लड़ाई

दुनिया
Spread the love

इटली। इटली के राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड को बेशकीमती उपहार देते थे। बावजूद इसके उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें ‘कंजूस’ करार दिया। इटली के राजकुमार 51 वर्षीय प्रिंस जियाकोमो बोनानो डि लिंगुआग्लोसा की मुलाकात साल 2019 में बेलारूस की 35 वर्षीय तान्या यशेंको से एक डिनर पार्टी के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ।

प्रिंस ने तान्या को 69 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की मर्सीडीज भी गिफ्ट की। इसके साथ ही 48 लाख रुपये से ज्यादा के कई उपहार भी दिए। यहां तक कि रोम स्थित तान्या के फ्लैट के रेंट के लिए भी प्रिंस ने 15 लाख रुपये से ज्यादा की मदद की। तान्या ने पिछले साल प्रिंस के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि वह उसका पीछा करते हैं। उन्होंने इसके लिए मनोवैज्ञानिक से भी मदद ली। वहीं, प्रिंस के वकीलों का कहना है कि तान्या ही प्रिंस का फायदा उठा रही थी। तान्या के वो मैसेज भी सामने आए हैं जहां उन्होंने प्रिंस की कई बार आलोचना की थी और कहा था कि वह उनके लिए वो सब नहीं करते जो उन्हें करना चाहिए।

तान्या ने कहा था, ”अगर तुम चाहते तो इटली में अपना आधा निवेश मुझे ट्रांसफर कर सकते थे। लेकिन तुम कंजूस हो।” यह सब मैसेज उस समय सामने आए जब प्रिंस ने तान्या के खिलाफ कानून का रुख किया। प्रिंस काफी समय से डिप्रेशन में भी चल रहे थे क्योंकि उनकी पहली शादी टूट गई थी। वहीं, तान्या ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

हालांकि, प्रिंस के वकील अरमांडों फरजोला ने बताया कि उन्होंने अभी तक केस वापस नहीं लिया है। तान्या अभी भी प्रिंस को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि हम प्रिंस को तान्या से बचाएं. बाकी पैसा वापस लेना तो बाद की बात है।