आज सबसे करीब रहा पृथ्वी और सूर्य, दोपहर 12.09 बजे दूरी रही सबसे कम, बदलेगा मौसम

झारखंड देश
Spread the love

हजारीबाग। आज यानी मंगलवार 4 जनवरी को पृथ्वी इस साल सूर्य के सबसे करीब रही। दोपहर 12.09 बजे पृथ्वी सूर्य के नजदीक बिंदु पर रही। यह दूरी सिमटकर 14 करोड़ 71 लाख 5 हजार 52 किमी रह जाएगी। साइंस में इस सिद्धांत को पेरिहीलियन कहते हैं। छह महीने बाद 4 जुलाई 2022 को पृथ्वी इस साल सूर्य से सबसे दूर होगी। तब यह दूरी 15 करोड़ 20 लाख 98 हजार 4 सौ 55 किमी होगी।

इस सिद्धांत को एपहीलियन कहते हैं। प्लेनेटरी सोयाइटी, इंडिया के डायरेक्टर एन रघुनंदन कुमार ने बताया कि लोगों को लगता है कि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी से मौसम और तापमान तय होता है। यह सच नहीं है। सूर्य के चक्कर लगाते हुए पृथ्वी अपनी धुरी पर करीब 23.5 डिग्री तिरछी रहती है।

इस वजह से मौसमों में बदलाव होता है। झुकाव के कारण किसी समय पृथ्वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही होती है, वहां गर्मी पड़ती है और जहां किरणें तिरछी पड़ती हैं, वहां ठंड महसूस होती है। इसके साथ ही वायु दाब, रेगिस्तान से आने वाली हवाएं समेत कई कारणों से तापमान प्रभावित होता है। ऐसे में भारत में धीरे-धीरे अब सर्द मौसम से राहत मिलेगी।