दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजि‍टिव हो गये हैं। उन्‍होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। संपर्क में आये लोगों से भी जांच कराने का आग्रह किया है।

मुख्‍यमंत्री ने ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

सीएम ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये लोग खुद को आइसोलेट कर लें। अपनी जांच भी करा लें।

जानकारी हो कि देश के कई राज्‍यों में होने वाले चुनाव को लेकर केजरीवाल लगातार जनसभा और रैली करते रहे हैं। इस दौरान कई लोग उनसे सीधे संपर्क में आए थे।