रांची में अपराधी कालू लामा की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध फायरिंग में कालू का भाई और सहयोगी गंभीर

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर रांची के मोरहाबादी मैदान से आ रही है। यहां चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपराधियों ने स्थानीय अपराधी कालू लामा और उसके दो सहयोगियों पर गोली चलाई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कालू लामा को मृत घोषित कर दिया।

गोली से कालू का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुये हैं। दोनों घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान पर अचानक तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बिहार नंबर की स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मोरहबादी मैदान के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही।