corona update : शिबू सोरेन संक्रमित, झारखंड में मिले 32 सौ नये मामले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री सह राज्‍यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित हो गये हैं। सीएम हेमंत सोरेन के आप्‍त सचिव सुनील श्रीवास्‍तव को भी कोरोना हो गया है। इसके साथ ही, राज्‍य में 15 जनवरी को 32 सौ से अधिक नये मामले मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक सात मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी रांची में 1,002 नये मामले मिले हैं।

होम आइसोलेशन में

कोरोना होने के बाद शिबू सोरेन और सुनील श्रीवास्‍तव होम आइसोलेशन में हैं। बताते चलें कि सोरेन को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले वे 22 अगस्‍त, 2020 को कोरोना के गिरफ्त में आये थे।

33 सौ से अधिक सक्रिय मामले

शनिवार को झारखंड में 3,258 नये केस मिले। सात संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में 4,02,533 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 33,089 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,64,245 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्‍या 5,199 हो चुकी है।

ऐसे बढ़ रहे मामले

15 जनवरी : 3258

14 जनवरी : 3749

13 जनवरी : 4000

12 जनवरी : 4753

11 जनवरी : 4719

10 जनवरी : 4482

09 जनवरी : 3444

08 जनवरी : 5801

07 जनवरी : 3825

06 जनवरी : 3704

05 जनवरी : 3553

04 जनवरी : 2681

03 जनवरी : 1481

02 जनवरी : 1057

01 जनवरी : 1007

जिलेवार आंकड़ें