corona update : एक सप्‍ताह में सबसे कम मामले आए सामने, 4 की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में थोड़ी कमी आई है। रविवार को बीते एक सप्‍ताह में सबसे कम नये मरीज मिले हैं। राज्‍य में 16 जनवरी को 27 सौ से अधिक नये मामले मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक 4 मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी रांची में 888 नये मामले मिले हैं।

31 हजार अधिक सक्रिय मामले

रविवार को झारखंड में 2,776 नये केस मिले। चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में 4,05,309 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 31,747 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,68,359 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्‍या 5,203 हो चुकी है।

तिथिवार मिले मामले

16 जनवरी : 2776

15 जनवरी : 3258

14 जनवरी : 3749

13 जनवरी : 4000

12 जनवरी : 4753

11 जनवरी : 4719

10 जनवरी : 4482

जिलेवार आंकड़ें