corona update : देश में 2.64 लाख नये मामले आये

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 12,72,073 है। देश में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 16,785 अधिक मामले आए हैं। कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 12,72,073 है। सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.20 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 1,09,345 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए। स्‍वास्‍थ्‍य लोगों की संख्या 3,48,24,706 है।

पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 14.78 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.83 प्रतिशत है

अब तक 69.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। बीते चौबीस घंटों में 17,87,457 जांच की गई।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।