नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी एग्जिट पोल पर 10 फरवरी को सुबह सात बजे से 7 मार्च की शाम साढ़े छह बजे तक रोक लगा दी है। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एग्जिट पोल कराने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसके पब्लिकेशन या इसके प्रचार पर 10 फरवरी को सुबह 7.00 बजे से 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने आयोग को पत्र लिखकर एग्जिट पोल को रुकवाने की मांग की थी। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।