दो साल बाद गांव में आई खुशियों की रोशनी, झूम उठे लोग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। दो साल बाद गांव में खुशियों की रोशनी आई। फिर लोग झूम उठे। यह वाक्‍या झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावां के बनरखोहा टोला का है। इस टोला में दो वर्ष बाद पुनः बिजली आई है। इससे ग्रामीणों में खुशी का लहर दौड़ गई है।

विदित हो कि कंपनी द्वारा बिजलीकरण करने के बाद उक्त टोले में सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी गई थी। हालांकि तीन महीने बाद ही बिजली के ट्रांसफर्मर जल जाने के कारण लोग फिर ढ़िबरी युग में लोग रहने को विवश हो गए थे।

ट्रांसफर्मर ठीक कराने को लेकर पिछले दो वर्ष से वहां के लोगों ने बिजली सब स्टेशन कांडी से लेकर गढ़वा कार्यालय का चक्कर लगाया था। यह खबर मीडिया में प्रमुखता से दिखाई गई थी। इसके बाद बिजली विभाग द्वारा उक्त टोले पर नया ट्रांसफर्मर लगा दिया गया।