अबुधाबी में हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय सहित 3 की मौत; देखें वीडियो…

दुनिया
Spread the love

अबुधाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला कर दिया। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने अबू धाबी पुलिस के हवाले से दी है। जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये। अबू धाबी पुलिस ने मृतकों की पहचान दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्तानी के तौर की है। घायलों की पहचान नहीं हुई है, जिन्हें पुलिस के अनुसार मामूली चोट आई हैं।

पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। अबू धाबी पुलिस ने संदिग्ध हमले के पीछे अभी किसी पर संदेह नहीं जताया है, लेकिन यमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात पर निशाना साधने के लिए हमला करने की जिम्मेदारी ली है। ईरान समर्थित हूतियों ने पहले भी अनेक हमलों को अंजाम दिये जाने का दावा किया है, जिन्हें बाद में अमीरात के अधिकारियों ने खारिज कर दिया।

इससे पहले हूतियों ने इसी तरह के हमले कई बार सऊदी अरब पर किए हैं। लेकिन अब वो यूएई को निशाना बना रहा है। सऊदी अरब में तेल से जुड़े सुविधा केंद्रों और कई शहरों पर हूतियों ने मिसाइल दागी हैं। वो यमन युद्ध में सऊदी अरब के शामिल होने से नाराज है।