22 साल के भाई ने 6 साल की बहन से किया रेप, गिरफ्तार

अपराध बिहार
Spread the love

मुंगेर। 22 साल के भाई ने अपनी 6 साल की बहन के साथ रेप किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला बिहार के मुंगेर जिले का है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के तारापुर हरपुर थाना क्षेत्र के गनेली गांव में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रिश्ते में आरोपी युवक भाई लगता है। पुलिस ने इस मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना स्‍थल से अभियुक्त और पीड़िता के कपड़े जब्त कर लिया है। उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गनेली गांव में एक 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटनास्थल पर गई। मामले की छानबीन की। पीड़िता की मां के बयान पर हरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कि‍या गया है।

अभियुक्त भी गनेली गांव का ही निवासी युवक रोशन कुमार है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बच्ची पड़ोसी के घर खेलने गई थी। वहां रोशन ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने आवाज देकर बच्‍ची को घर बुलाया, तब उसने घटना की जानकारी दी।