इस्लाम छोड़कर हिंदू बने वसीम रिजवी, नाम रखा हरबीर नारायण सिंह त्यागी

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्‍हें हिंदू धर्म ग्रहण कराया।

धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। उन्होंने अपना नया नाम हरबीर नारायण सिंह त्यागी रखा है। धर्म परिवर्तन से पहले रिजवी ने कहा था कि नरसिंहानंद गिरि महराज ही उनका नया नाम तय करेंगे। धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे।

बकौल रिजवी, मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं। वसीम रिजवी वही हैं जिन्होंने कुरान की कई आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।