कोहरे ने धीमी कर दी वाहनों की रफ्तार, लाइट जलाकर निकल रहे लोग

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। मुख्यमार्गों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से निकल रहे हैं। कोहरा के चलते सर्दी बढ़ गई है। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल पा रही है।

अमूमन हर दिन अहले सुबह भीषण कोहरा देखा जा रहा है। इसके कारण मुख्यमार्गों से गुजरने वाले लोग कुछ दूर ही दिख पा रहा है। शहर के अंदर मार्गों पर तो कोहरे से कुछ राहत मिल पा रही है।

बरेली-इटावा हाईवे, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग, पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग व कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्यमार्गों पर चालक लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चला रहे थे। कोहरा के चलते सुबह सर्दी एकाएक बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए।

रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, रोडवेज बस स्टैंड व तिराहे-चौराहों पर कूड़ा-करकट जलाकर लोग अलाव ताप रहे थे। दोपहर को चटक धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। छतों पर निकलकर लोगों ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। शाम को भी मौसम सर्द हो जा रही है। इसके कारण कई लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं।