नई दिल्ली। शनिवार 4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य राहु और केतु द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, इसलिए सूर्य कमजोर हो जाता है। शनिवार 4 दिसंबर का सूर्य ग्रहण एक ध्रुवीय ग्रहण के रूप में दिखाई देगा ऐसा बताया जा रहा है, जो अंटार्कटिका महाद्वीप पर होगा।
शनिवार के दिन 4 दिसंबर को लगने वाला अंतिम सूर्य ग्रहण इसी साल 10 जून को लगे पहले सूर्य ग्रहण की तुलना में पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 बजे से लग जाएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा और अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। पूर्ण ग्रहण दोपहर 01:33 बजे समाप्त होगा और अंत में आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा।