फुटबॉलर माराडोना की घड़ी चुराने वाला यहां से ऐसे हुआ गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

असम। असम पुलिस ने करिश्माई फुटबॉलर डिएगो माराडोना की हैरिटेज हबलॉट घड़ी चुराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने ट्विटर पर दी। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए दुबई पुलिस ने असम पुलिस के साथ तालमेल से की है।

असम पुलिस ने माराडोना की हैरिटेज हबलॉट घड़ी चुराने वाले वाजिद हुसैन को को पकड़ा कर घड़ी बरामद कर ली है। अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन बीते साल नवंबर में हुआ था।