भागलपुर। बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया से आ रही है। यहां कम्युनिस्ट पार्टी ऑफिस के पास एक के बाद एक करीब दस रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है।
मौके पर अफरातफरी मची हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट से कई घरों के जलने की सूचना है। कई घरों की छत उड़ गयी है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है।