पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने हैवानियत की हदें की पार

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

संजय कुमार सिन्हा

बड़बिल (ओडिशा)। युवती से प्रे‍म विवाह किया था। इसके बाद पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक हो गया। फिर पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह घटना ओडिशा के बोलानी थाना अंतर्गत डब्ल्यू हार्टिंग की है।

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात 35 वर्षीय आकाश तिरिया ने अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा तिरिया को अवैध संबंध के शक में बेरहमी से पीटा। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी को जबरन शराब पिलाया। उसपर तेल छिड़ककर आग लगा दिया। जली लकड़ी से उसके प्राईवेट पार्ट पर हमला किया। जख्मी हालत में निवस्त्र पूर्णिमा रात भर तड़पती रही।

सुबह पूर्णिमा तिरिया का भाई और उनकी पत्नी उसके घर आई। यहां बहन की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वे तुरंत उपचार के लिए पूर्णिमा को बोलानी सेल अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुऐ तत्काल उसे केंदुझर रेफर किया गया। वहां से उसे कटक भेजा गया।

पूर्णिमा तिरिया जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। उसके भाई ने बोलानी थाना मे लिखित शिकायत की है। आरोपी आकाश तिरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिमा तिरिया डब्ल्यू हार्टिंग निवासी टीपू दास की बेटी है। आकाश तिरिया से प्रेम विवाह की थी। उनके दो बच्चे भी है। इस घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

लोगों ने कहा कि शराब के नशे के कारण महिला उत्पीड़न की घटना बराबर हो रही है। बोलानी टाउनशिप, डब्ल्यू हार्टिंग एवं आसपास क्षेत्रों में पड़ोसी झारखंड से सैकड़ों लीटर अवैध शराब, देशी दारू आता है। घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए पहले अवैध रूप से खुलेआम बिक्री हो रहे शराब, दारू पर रोक लगाना होगा।