- टीम ने पुलिस की मदद से आंध्र प्रदेश के पिदुगुराला के आउटलेट पर छापेमारी की
गुंटूर (आंध्र प्रदेश)। टाटा स्टील ने आंध्र पुलिस की मदद से आंध्र प्रदेश के गुंटूर के पिदुगुराला में श्री कोडंदरामा इंटीरियर्स पर छापा मारा। यहां नकली ‘टाटा प्रवेश’ ब्रांड नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था। असली ‘टाटा प्रवेश’ के दरवाजे और खिड़कियां केवल अधिकृत डीलर और वितरकों द्वारा ही बेचे जाते हैं।
इस अनैतिक गतिविधि के बारे में सूचना मिलने पर टाटा स्टील ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। ‘टाटा प्रवेश लोगो’ के साथ-साथ होर्डिंग, बोर्ड और सभी स्टिकर जब्त कर लिये। ‘टाटा प्रवेश’ नाम का यह अनधिकृत उपयोग टाटा स्टील के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन है।
श्री कोडंदरामा इंटीरियर्स के मालिक अपने आउटलेट में ‘टाटा प्रवेश’ होर्डिंग्स के तहत दरवाजे और खिड़कियों पर इस ब्रांड का लेबल लगा कर घटिया गुणवत्ता वाले नकली उत्पाद बेच रहे थे। इससे उपभोक्ताओं के मन में भ्रम पैदा हो रहा था।
टाटा स्टील हर उस अवैध गतिविधियों की निगरानी और कार्रवाई करने के इन प्रयासों को जारी रखेगी, जो इसकी परिसंपत्ति और बड़े ग्राहक बिरादरी को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं। छापेमारी 6 दिसंबर को की गई।