शर्मनाकः जमशेदपुर के सोनारी में चॉकलेट खिलाने के बहाने बच्ची को घर से ले जाकर किया दुष्कर्म

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। शर्मनाक खबर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से आयी है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने थाना में बजरंग यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह सोनारी टीओपी के पास का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बजरंग यादव पीड़िता को चॉकलेट खिलाने के बहाने शनिवार की दोपहर उसे घर से बाहर ले गया था। उसके बाद वह बच्ची को पास के काली मंदिर के समीप ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके करीब तीन घंटे बाद शाम के वक्त उसने बच्ची को वापस उसके घर छोड़ दिया।

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद मामला थाना पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज सोमवार को पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उसका मेडिकल टेस्ट भी होगा। इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बजरंग यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।