वहशी जीजा ने पहले साली के साथ किया बलात्कार, फिर हत्या कर उसके शव के साथ भी किया दुराचार

देश बिहार
Spread the love

समस्तीपुर। समस्तीपुर निवासी एक वहशी जीजा ने मुजफ्फरपुर में पहले साली को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के एक गांव में अकेली रहनेवाली 17 वर्षीया किशोरी का मुंह हाथ बांधकर बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साली ने जब सबको बता देने की धमकी दी, तो पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद भी बहनोई मो. शौकत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर में रखे पेटी बक्से को खोलकर गहने आदि लूट लिए। भागने के क्रम में किशोरी का मोबाइल भी साथ ले गया। घटना के बाद वह रात में ही समस्तीपुर के ताजपुर स्थित काशविहार गांव लौट गया। साली की हत्या के बाद घर से ले गए गहने को ताजपुर में एक आभूषण व्यवसायी के हाथ बेच दिया। उसी पैसे से एक होटल में वह बिरयानी खा रहा था, तभी कटरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकारोक्ति बयान में घटना को अंजाम देने की एक-एक बात स्वीकार कर ली है। किशोरी का मोबाइल भी उसके बहनोई के पास से मिला है। कटरा के थानेदार ललित कुमार ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन को प्रसव होना था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मां व भाई दरभंगा स्थित अस्पताल ले गए। घर में किशोरी अकेली रह गई थी।

पत्नी के प्रसव की जानकारी होने पर शौकत ताजपुर से ऑटो किराये पर लेकर ससुराल पहुंचा था। घर में साली को अकेले देख उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के सिर पर लोढी से वार कर दिया। लहूलुहान होने के बाद मुंह व हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरने के बाद भी उसने दुष्कर्म करने की बात पुलिस को बताई। उसके बाद जिस गाड़ी से आया था, उसी से भाग निकला।