पंजाब कांग्रेस : प्रवक्ता बलियावाल का इस्तीफा, कहा- नहीं कर सकता नॉनसेंस टिप्पणियों को डिफेंड

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू का विरोध शुरू हो गया है। सिद्धू प्रदेश कांग्रेस ईकाई के प्रमुख हैं। कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर और पंजाब प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने सोनिया को इस्तीफा भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब में हो रही नॉनसेंस और एंटी पार्टी-एंटी गवर्नमेंट टिप्पणियों को डिफेंड नहीं कर सकते। बलियावाल के पास हरियाणा और हिमाचल किसान कांग्रेस का भी प्रभार है।