प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बाहुबली की रिलीज के बाद से पैन इंडिया स्टार प्रभास कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। अब उन्हें टॉप ग्लोबल एशियन सेलेब्रिटी का खिताब भी मिल गया है। दरअसल, ब्रिटेन के ‘ईस्टर्न आई’ वीकली न्यूज पेपर ने प्रभास को 2021 के लिए विश्व में नंबर एक दक्षिण एशियाई सेलिब्रिटी करार दिया है। ‘दुनिया की 50 एशियाई हस्तियों’ की इस सूची में प्रभास टॉप पर हैं। प्रभास की भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ध्यान खींचने वाली काबिलियत को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

उन्होंने फिल्म, टीवी, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में कई वैश्विक हस्तियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर असजद नजीर ने यह सूची तैयार की है।

बता दें, इस सूची में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता रिज अहमद दूसरे, प्रियंका चोपड़ा तीसरे और चौथे स्थान पर भारतीय अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग हैं। जबकि पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी अभिनेता कुमैल नानजियानी छठे, पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल एली सातवें स्थान पर हैं।

अभिनेता देव पटेल नौवें, शहनाज गिल 10वें और दिलीजीत दोसांझ 11वें नंबर पर हैं। लिलि सिंह 12वें, तापसी पन्नू 14वें, विजय 15वें, रुबीना दिलैक 17वें और अक्षय कुमार 18वें नंबर पर हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन इस सूची में 32वें नंबर पर हैं।