
रांची। झारखंड में पेट्रोल 25 रुपए लीटर सस्ता होगा। इसका लाभ 26 जनवरी से मिलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को की। वह रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपए की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।