रिटायर्ड बीएसएफ जवान के घर एनआईए और झारखंड एटीएस की रेड, जानें वजह

देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार के सारण जिले में एनआईए और झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई चल रही है। इसमें रिटायर्ड बीएसएफ जवान के आवास पर छापेमारी की जा रही है। रिटायर्ड बीएसएफ जवान अरुण सिंह पर नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। बुधवार को आरोपित के सोनपुर स्थित आवास पर रेड मारा गया है। आज बुधवार को सुबह से ही आरोपित अरुण सिंह के बिहार स्थित घर पर छापेमारी की गई।

अरुण सिंह पहले सेना में जवान रहा। इस दौरान उसकी पोस्टिंग झारखंड में रही। सेना की नौकरी से दो वर्ष पहले स्वेच्छिक अवकाश लिया था और बिहार स्थित अपने घर पर ही रह रहा था। इस बीच जांच एजेंसी को कुछ लोगों के बारे में सूचना मिली कि वो नक्सलियों को अवैध हथियार सप्लाइ करते हैं। इसमें अरुण सिंह का नाम भी उनके पास आया था। झारखंड पुलिस की एटीएस टीम ने जांच में ये जानकारी पुष्ट कर ली थी कि अरुण सिंह नक्सलियों को हथियार सप्लाइ करता है। उसके बाद उसे 18 नवंबर को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

एटीएस की टीम ने घर पर छापेामरी कर बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। इसमें यह खुलासा हुआ था कि वह नक्सलियों को हथियार सप्लाइ करता था। अरुण सिंह ने फौज से रिटायरमेंट लेकर अपने घर पर ही ठेकेदारी का काम शुरू किया था। गांव के लोगों को यह भनक भी नहीं थी कि अरुण सिंह के सीधे चेहरे के पीछे इतना बड़ा शैतान छिपा हुआ है। खेती व ठेकेदारी को अपना पेशा दिखाकर अरुण सिंह नक्सलियों के लिए हथियार सप्लायर की ही भूमिका निभा रहा था। इसका पर्दाफाश हुआ था और उसकी गिरफ्तारी की गई थी।