गोवा। बॉलीवुड की सुपरस्टार डांसर नोरा फतेही और दिग्गज सिंगर गुरु रंधावा गोवा के एक बीच में साथ घूमते नजर आए। नोरा और गुरु रंधावा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
गुरु रंधावा और नोरा फतेही काफी रिलैक्स दिखाई दिए और दोनों साथ में हंसी मजाक भी कर रहे थे। बैकग्राउंड में दिख रही खूबसूरत लोकेशन और इस जोड़ी की ट्यूनिंग लोगों को उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोचने को मजबूर कर रही है।
जो सवाल फैंस के जहन में घूम रहा है वो ये है कि क्या नोरा फतेही और गुरु रंधावा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? क्या दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस बदल गया है? क्या अब दोनों सिंगल से मिंगल हो चुके हैं? इसी तरह ढेरों लोगों ने इस बात का अनुमान लगाया है कि शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और करीबियां बढ़ने लगी हैं।
गुरु रंधावा एक कमाल का सिंगर और परफॉर्मर हैं और नोरा फतेही की डांसिंग स्किल्स का हर कोई दीवाना है। तो संभव है कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट के चलते साथ आए हों। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।