म्यांमार : अपदस्थ नेता आंग सान सू की को अदालत ने सुनाई चार साल की सजा

दुनिया
Spread the love

म्यांमार। म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। कई मामलों में पहली बार उन्हें सजा मिली है।

अदालत ने सू की को लोगों को भड़काने और कोविड नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है। उन पर 11 आरोप लगाए गए थे। उन्होंने सभी से इनकार किया है। इसी साल फरवरी में सेना के तख्तापलट से पहले 76 वर्षीय सू की एक चुनी हुई नागरिक सरकार का नेतृत्व कर रही थीं।