शख्स ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को नाम देने से किया मना

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स अपनी पत्नी पर शक करता था। उसका शक इतना बढ़ गया कि वह पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी अपना नाम देने से मना करने लगा, यहां तक डीएनए टेस्ट करवाने की बात पर अड़ गया। जिसके बाद यह मामला वन स्टॉप सखी सेंटर पहुंचा।

खबर के मुताबिक, प्रशासिका वंचना सिंह परिहार ने बताया कि बीते दिनों मोनू चौहान ने हमारे पास शिकायत की थी कि पति रवि चौहान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इसके कारण वह बहुत ज्यादा परेशान है। महिला का पति उस पर शक करता है और कहता है कि उसके अवैध संबंध है। वह उसके ऑफिस में उसके बारे में पूछताछ करता कि मोनू कहां है, क्या काम कर रही है।

वह उसे बार-बार ताने देता है कि मोनू सिर्फ पैसे के लिए उसके साथ रहती है। शिकायत मिलने के बाद दोनों के व्यक्तिगत पक्ष सुने गए और उन्हें फिर एक साथ बुलाया गया। सामाजिक और कानूनी पहलू से परिवार और दंपती को समझाया। जिसके बाद दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए।