दिल्ली में एक नवंबर से सभी कक्षा की होगी पढ़ाई, सार्वजनिक जगहों पर मनेगा छठ

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली़ में एक नवंबर से सभी कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। छठ पूजा सार्वजनिक जगहों पर हो सकेगी। यह निर्णय 27 अक्टूबर को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हुई बैठक में लिया गया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना अब काबू में है। चिंता की बात नहीं है। सतर्क रहने की जरूरत है। यहां एक नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने की मंजूरी भी दे दी गई है।

स्कूल के बारे में लिया गया फैसला

सभी स्कूल प्राइवेट और सरकारी खोले जाएंगे।

1 नवंबर से सभी क्लासस और स्कूल खोलने की अनुमति।

अभिभावक को बाध्य नहीं किया जाएगा।

50 फीसदी से ज्यादा क्षमता से छात्रों को नहीं बुलाये जाएंगे।

स्कूल के सभी स्टाफ को टीका लगना अनिवार्य।

टीका नहीं लगाने वाले स्टा फ को तुरंत लगवाने के निर्देश।

ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लास साथ-साथ चलेंगे।