चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ के बारे में जानें ताजी जानकारी

देश नई दिल्ली
Spread the love

  • स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है

नई दिल्‍ली। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन गतिशील होकर चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में बदल गया है। इसके शनिवार को उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट पर टकराने की संभावना है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। तूफान आने के बाद उत्‍पन्‍न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले 06 घंटों के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ और तेज हो गया। 3 दिसंबर, 2021 को 11.30 बजे लैट के पास बंगाल के पश्चिम मध्य में केंद्रि‍त था। विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 420 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 530 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और पारादीप (ओडिशा) से 650 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।

इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट के साथ पुरी के करीब 5 दिसंबर की दोपहर तक पहुंचने की उम्‍मीद है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है।