Jharkhand : चक्रवात ‘जवाद’ का असर, इतनी स्‍पीड से चलेगी हवा

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवात ‘जवाद’ आ गया है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न इलाकों में देखने को मिलेगा। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 4 और 5 दिसंबर को दक्षिण, उत्तर पूर्वी और इसके पास वाले मध्‍य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। कहीं-कहीं तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

चक्रवात का असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।