रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके मुताबिक अब सोमवार से नहीं, बल्कि मंगलवार से लगातार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है। हवा के रूख से इसमें भी बदलाव हो सकता है।
28 को यहां बारिश
28 दिसंबर को उत्तरी-पश्चिम एवं निकटवर्ती भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
29 को यहां वर्षा
29 दिसंबर को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में इसका असर पड़ने की उम्मीद है।
30 को यहां बारिश
30 दिसंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में इसका असर पड़ने की उम्मीद है।