दुमका। जिले के जामा स्थित भुरभुरी पुल जल्द बेहतर आवागमन लायक हो जाएगा। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने भुरभुरी पुल का काम जल्द से जल्दे पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदादिकारी को आदेश दिया कि सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके।
उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को कहा कि कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन आपकी सारी समस्या को दूर करेंगा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, जिला योजना पदाधिकारी, जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।