- प्रशासन के भी उड़ गये हैं होश
अरवल। कोरोना का टीकाकरण पूरे देश में तेजी से चल रहा है। बिहार में भी जगह-जगह टीका लगाया जा रहा है। राज्य के इस जिले में भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। कोरोना की जांच की जा रही है। सूची में उनका नाम दर्ज किया जा रहा है।
बिहार के इस जिले में टीकाकरण की सूची में कई ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनके बारे में जानकर प्रशासन के होश उड़ गये हैं। इनका नाम सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक यह मामला बिहार अरवल जिले के करपी का है। यहां कोविड वैक्सीनेशन और RT-PCR टेस्ट की सूची में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका चोपड़ा आदि जैसे नाम पाए गए हैं।
इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के होश उड़ गये हैं। लोग भी दंग हैं कि आखिर यहां वैक्सीन लेने ये लोग कब आएं।
अब प्रशासन ऐसा करने वालों की पहचान में जुटा है। अरवल जिले की जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने बताया कहा कि पहचान करेंगे कि कौन ऐसा कर रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।