नशे में धुत्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विमान से उतारा गया, आप ने दी अब ये सफाई

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। कहते हैं आदत, चाल, स्वभाव ये सब मरले पर जाए। यह बातें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। इनकी पीने की आदत छूट नहीं रही। इसको लेकर कई बार मान साहब बुरी तरह फंस चुके हैं।

सोमवार को भी नशे में धुत्त होने के चलते विवाद में फंस गए हैं। पंजाब में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए वह जर्मनी की यात्रा पर थे। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जर्मनी से भारत आने के लिए वह नशे में धुत्त होकर विमान में सवार हो गए। उन्हें लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। उनके चलते विमान को उड़ान भड़ने में चार घंटे की देर हुई।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे नशे में होने के कारण विमान से उतारे जाने की मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

बादल ने ट्वीट किया कि भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से उतारा गया। उन्होंने बहुत अधिक नशा किया हुआ था, जिसके चलते उड़ान भरने लायक नहीं थे। उनके चलते फ्लाइट को 4 घंटे की देर हुई। विमान से उतारे जाने के चलते मान आप के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल नहीं हो सके। मान ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को शर्मसार किया है।

सुखबीर सिंह बादल ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की और घटना पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप नेताओं से भी इस मुद्दे पर सफाई देने को कहा है।

सुखबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अपने सीएम भगवंत मान से जुड़ी इन रिपोर्टों पर चुप है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए। यह पंजाब और राष्ट्रीय गौरव का मामला है।

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के खिलाफ लगाए गए आरोप को प्रोपेगेंडा बताया है। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के रूप में मान के प्रदर्शन से विपक्ष बौखला गया है। मुख्यमंत्री 19 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लौटे थे। भगवंत मान ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान पंजाब में विदेशी निवेश आकर्षित किया। इससे विपक्ष बौखला गया है।