परिचर्चा में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के ऐसे प्रभावों का भी चला पता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग में सोशल मीडिया के प्रभाव पर चर्चा-परिचर्चा का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया। इसमें इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर बात हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो महिमा गोल्डेन ने की। उन्होंने आज के समय में सोशल मीडिया की आवश्यकता, मीडिया स्टूडेंट्स के लिए सोशल मीडिया की जानकारी और प्रभाव आदि के बारे बताया। सेमेस्‍टर 1 के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचारों को प्रकट किये।

प्रिंस बारला ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्‍यम से तनाव से बाहर निकला जा सकता है। इसपर ऐसे बहुत सारे मोटिवेशनल वीडियो हैं, जिसको देखकर लोग मोटिवेट होते हैं। शुभाशीष ने कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो कलाकारों को मंच देता है। आय भी मुहैया कराता हैं।

सौरभ ने कहा कि‍ दूसरे देशों की संस्कृति को भी हम इसके माध्‍यम से जान पाते हैं। अनूप ने कहा कि वीडियो कॉल के द्वारा एक दूसरे से जुड़ सकते हैं। पीयूष ने कहा कि‍ इसके नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। इससे बहुत सारे फ्रॉड भी हो रहे है। विष्णु ने कहा कि‍ सोशल मीडिया द्वारा हम अपनों से दूर होते जा रहे हैं।

चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में सेमेस्‍टर 1 के 20 विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रो संतोष कुमार, प्रो मीना सिन्हा, प्रो अनुराग, प्रो अनुज कुमार भी मौजूद थे।