आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

04 दिसंबर, 2021

मेष

मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन

किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क

दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए दिन बहुत ही शुभ है।

सिंह

रुके हुए कामों में गति आएगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में भाग्यशाली होंगे। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला

दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। किसी उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु

सामाजिक मेलजोल से खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय भावनाओं को समझेगा। बहुत जल्द प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर

जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर संबंध बनाएं रखें। हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन

दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।