HBD: कुली से लेकर कंडक्टर का किया काम, रजनीकांत ऐसे बने ‘थलाइवा’

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत भारत का ही नहीं, पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपनी शानदार अदाकारी से ही नहीं, एक राजनेता के तौर पर भी रजनीकांत खास पहचान रखते हैं। आज रजनीकांत का जन्मदिन है, रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। दक्षिण भारतीय लोगों के दिलों में तो ‘थलाइवा’ नाम से रजनीकांत राज करते हैं। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। उनका बचपन काफी मुश्किलों और अभावों से भरा रहा। घर चलाने के लिए रजनीकांत ने कुली से लेकर कंडक्टर तक का काम किया था। अपने घर का ख्याल रखने के लिए कंडक्टर की नौकरी करने वाले रजनीकांत की आंखों में हमेशा से ही एक एक्टर बनने का सपना था। रजनीकांत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री की पहली फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। फिल्मों में रजनीकांत को बड़ी सफलता ‘बिल्ला’ नाम की फिल्म से मिली थी. अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’, जो 1978 में रिलीज हुई थी, ‘बिल्ला’ का ही रिमेक थी। आपको बता दें कि रजनीकांत ने ‘मुंदरू मूगम’ नाम की फिल्म में पहली बार तिहरा रोल किया था। अभिनय के लिए तमिलनाडु सरकार ने उनको बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा था।