@ani

कर्नाटक में बारातियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक-केरल सीमा से लगे कासरगोड शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पनाथुर में रविवार को शादी समारोह में बारातियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बस में लगभग 70 बाराती सवार थे और सभी कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। शवों को पूडमकल्लू के तालुक अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान श्रेयस (13), रविचंद्र (40), पत्नी जयलक्ष्मी (39), बेलनाद राजेश (45) और पुत्तूर मूल की सुमति के रूप में हुई है। हादसे में मृत एक बच्चे का शव कान्हागढ़ अस्पताल में रखा गया है।

Image Source: @ani

गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य लोगों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे के दौरान बस में दुल्हन के परिजन सवार थे। बताते हैं कि ढलान से नीचे उतरते समय चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और एक घर के ऊपर से होती हुई सड़क पर जा गिर गई। मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि हादसे के वक्त घर के अंदर कोई नहीं था। दुर्घटना के समय बस में लगभग 70 लोग सवार थे।