हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से इस आरोप में निलंबित

झारखंड देश
Spread the love

हजारीबाग। बड़ी खबर यह है कि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन हो-हंगामे के बाद स्पीकर ने हजारीबाग से विधायक मनीष जायसवाल को जारी सत्र से निलंबित कर दिया है। जायसवाल पर ध्यानाकर्षण की कॉपी फाड़ने का आरोप है।

हालांकि, जारी सत्र में अब एक दिन बचा है। कल सत्र समाप्त हो जायेगा। जायसवाल के निलंबन के बाद भाजपा के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। किसी को भी बोलने नहीं दे रहे थे। भाजपा विधायक जायसवाल के निलंबन का विरोध जता रहे थे।

विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन में कई तरह के कागज के टुकड़े फाड़कर उड़ाये। सांसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कॉपी फाड़ने पर आपत्ति जतायी थी। सत्तापक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने भी जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।