एमपी में पहली बार, महिला कांस्टेबल को मिली लिंग बदलने की अनुमति

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी है। राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है। यह इजाजत राज्य के डीजीपी ने दी है। बता दें कि फील्ड में तैनात महिला कांस्टेबल जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर का इलाज हुआ था।

इसे लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजोरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सकों द्वारा महिला कांस्टेबल को बचपन से ही जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर का पता चला था।

उन्होंने कहा कि वह एक पुरुष की तरह काम कर रही थी और उसने साल 2019 में अपना लिंग बदलने का इरादा दिखाया, जिसके लिए उन्होंने आवेदन दिया। जिसके बाद कानूनी सिद्धांत के अनुसार, गृह विभाग ने कानून विभाग के साथ कानूनी परामर्श के बाद महिला को लिंग बदलने की अनुमति के लिए आदेश जारी कर दिया।