रांची की मेयर आशा लकड़ा और बिहार के ऋतुराज बनें भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव, बंगाल की भारती प्रवक्‍ता

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने रांची के मेयर आशा लकड़ा को बड़ी जिम्‍मेवारी दी है। उन्‍हें राष्‍ट्रीय सचिव बनाया गया है। बंगाल की भारती घोष को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया गया है। नियुक्ति से संबंधित आदेश राष्‍ट्रीय महासचिव सह मुख्‍यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी क दिया।

आशा लकड़ा

आदेश के मुताबिक महाराष्‍ट्र के विनोद तावड़े को भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

पश्चिम बंगाल की भारती घोष को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया गया है। इसी तरह शहजाद पूनावाला को भी राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया गया है।