- दो मिनट का मौन धारण कर सीडीएस विपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड स्तरीय प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता फतहा बना। प्रखंड की पोबी पंचायत अंतर्गत सदाबहार खेल मैदान, शानडीह में 7 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसका फाइनल 9 दिसंबर को हुआ। कप्तान मो मोजाहिद के नेतृत्व में फतहा पंचायत विजेता और सुजीत सिंह के नेतृत्व में पोबी पंचायत उपविजेता रहा।
पोबी के मो राजा बाबू को मैन ऑफ द सीरीज और फतहा के मो मोजाहिद को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, पोबी पंचायत मुखिया नकुल कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो शाहिद अंसारी, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पाण्डेय ने मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया।
प्रमुख सुलोचना देवी और बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर आये। 16 सदस्यीय सर्वश्रेष्ठ टीम को जिला में भेजा जायेगा। हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षक द्वारिका रजक, मो मनव्वर अंसारी, बीसी योगेश पाण्डेय ने बारी-बारी से रोमांचक कमेंट्री की। निर्णायक की भूमिका जितेंद्र सिंह, विनय राय, शंकर कुमार रवि ने निभाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रखंड नाजिर सोनू कुमार, शाहिद अख्तर, जेम्स हेम्ब्रम, नंदलाल महतो, पीएलवी सुबोध साव, शानडीह के युवा सुनील कुमार सिंह, मनोज सिंह, बबलु साव, बबलु राम, सुजीत सिंह, विकास सिंह, जयप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, जितेंद्र रजक, पंकज तुरी, कमलेश राम पप्पू, राजकुमार सिंह की भूमिका रही। मंच संचालन युवा समाजसेवी योगेश पाण्डेय ने किया।