लॉकडाउन में हुआ सोशल वर्कर से प्यार; पति से कराया तलाक, अब शादी से इनकार

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के भोपाल दो बच्चों की मां का लॉकडाउन में सोशल वर्कर से पहचान हुई। ये मुलाकात प्यार में बदल गई। प्रेमी के कहने पर महिला ने पति को तलाक दे दिया और दोनों बच्चों तक को छोड़ दिया। लेकिन प्रेमी ने धोखा दे दिया और शादी से इनकार कर दिया। महिला ने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 साल की महिला दो बच्चों की मां है। वह जहांगीराबाद में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी पहचान एक सोशल वर्कर से हुई। वह लॉकडाउन में लोगों को राशन बांटता था। महिला ने युवक को शादीशुदा और दो बच्चे होने की बात बताई इस पर युवक ने उसे अपने पति को तलाक देने और बच्चों को छोड़ने का कहा। इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा।

शादी करने की बात कहते हुए वह लगातार रेप करता रहा। तलाक होने के बाद वह शादी करने की बात कहने पर वह मुकर गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक के खिलाफ ज्यादती और धमकी देने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।