झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बनाई फेक ट्वीटर आइडी, फैलाई जा रही लॉकडाउन की खबर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फेक ट्वीटर आइडी बनाई गई है। उसके माध्‍यम से राज्‍य में लॉकडाउन की झूठी खबर फैलाई जा रही है। मुख्‍यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। झारखंड पुलिस को जांच का आदेश देते हुए आरोपी पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फेक आईडी बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर लॉकडाउन की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश देते हुए आरोपी पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं।

सीएम ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर लॉकडाउन से संबंधित कोई भी ट्वीट नहीं किया है। उन्‍होंने जनता से निवेदन है कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करें।