चक्रवात का असर, दो राज्‍यों में UGC-NET परीक्षा पुनर्निर्धारित

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवात को लेकर दो राज्‍यों में UGC-NET परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई है। इसके लिए एक संशोधित डेटाशीट बाद में अपलोड किया जाएगा। तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके शनिवार की सुबह पहुंचने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चक्रवात के 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ेगा। चक्रवात अपने साथ भारी से बहुत भारी वर्षा लाएगा। ज्वार की लहरों के साथ 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

आईएमडी विशाखापट्टनम की निदेशक सुनंदा ने बताया कि चक्रवात अब उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। कल ये तीव्रता से आगे बढ़ेगा। इसके बाद ये उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ेगा। फिर ओडिशा में गोपालपुर-पुरी के बीच से गुजरेगा।

चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जारी रेड अलर्ट के कारण 5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 को दोनों राज्यों में पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक संशोधित डेटाशीट बाद में अपलोड की जाएगी।