भोपाल में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किसी के लिए लिखा-आई लव यू

अन्य राज्य देश
Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बीडीएमएस महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग और पुलिस पहुंची। महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, इसमें एक युवक का जिक्र है और उसके लिए महिला ने आई लव यू लिखा है। यह घटना भोपाल के शक्ति नगर की है।

बीडीएमएस कर चुकी सुधाश्री एक फ्लैट में किराए से रहती थीं। वह एक डॉक्टर के पास प्रैक्टिस कर रही थीं। लेकिन शाम को जब वह क्लिनिक नहीं आई तो डॉक्टर ने उसे फोन लगाया। जिसके बाद डॉक्टर अपनी टीम के साथ महिला के फ्लैट पर पहुंचे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।

पुलिस को शव के साथ एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें किसी युवक का जिक्र है। साथ ही महिला ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।