धरना दे रहे 600 किसानों पर केस दर्ज, FIR में 41 किसानों को किया नामजद

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के सामने प्रोटेस्ट में बैठे 600 किसानों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस FIR में 41 किसानों को नामजद किया गया है।

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस को नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रामचंदर की तरफ से शिकायत दी गई थी। 30 नवंबर को सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही, रास्ता भी बंद कर दिया।

इनमें किसान नेता सुखबीर खलीफा, उदल सिंह, महेश, सुधीर चौहान, अंकित, ओमवीर, बिजेंदर, अतुल, सुरेंद्र, राजेंद्र, विपुल,सतपाल ,अरविंद, गौरव यादव, राहुल, सागर ,प्रेमचंद्र, सोनू, तेजपाल, पूनम, बबली शर्मा, सविता, अलका, विनोद यादव, सुनील चौहान, अतुल, अमित भाटी सहित 41 किसानों को नामजद किया गया है। इससे पहले भी सेक्टर-20 और सेक्टर- 39 थाने में किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज हैं।