ऑक्सफोर्ड के विद्यार्थियों का झारखंड राज्य जूनियर वुशु में बेहतर प्रदर्शन

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। प्रतियोगिता एवं अखिल भारतीय स्वच्छ भारत कला प्रतियोगिता में उत्कृष्‍ट प्रदर्शन किया है। झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता में शिवम कुमार कक्षा 11वीं (जे) ने 80 किलोग्रोम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्‍ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय को गौरवांवित किया है।

विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगी विद्यार्थियों को बधाईयां दी। उनके स्वर्णिम भविष्‍य की कामना की। शर्मा ने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभा निखारने एवं विद्यालय का नाम प्रांतीय एवं राष्‍ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

अभिनव साव – कक्षा 9वीं

वेदांत वर्मा – कक्षा 9वीं

कृष उरांव – कक्षा 9वीं

शशांक राज – कक्षा 9वीं

कुमार उत्कर्ष – कक्षा 9वीं

आयुष कुमार सिंह – कक्षा 10वीं