आखिर मर्दों के अंडरवियर के सामने क्यों होता है छेद? ज्यादातर पुरुषों को भी नहीं पता, जानें असली वजह

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। काफी लंबे समय से पुरुषों के लिए बनाए गए अंडरवियर में आपने छेद देखा होगा। ये छेद किस काम आता है, इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्या आपको इसका जवाब पता है?

मर्दों के अंडरवियर के आगे एक छेद होता है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि इसका इस्तेमाल बिना अंडरवियर उतारे टॉयलेट करने के लिए किया जाता है। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया कि मात्र 20 प्रतिशत लोग अंडरवियर की छेद से टॉयलेट करते हैं।ऐसे में सवाल जायज है कि फिर इस छेद का असली काम क्या है। अंडरवियर में बने इस डबल लेयर छेद को किसी और ही वजह से बनाया जाता है।

सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट (Reddit) और कोरा (Quora) पर कई लोगों ने इस सवाल का जवाब जानना चाहा। इस छेद को फ्लैप या फ्लाई कहा जाता है। वैसे तो कई अंडरवियर कंपनियों ने इस छेद को हटा लिया है लेकिन अभी भी कुछ ब्रांड्स इनका इस्तेमाल करती हैं। ज्यादातर लोगों ने यही बताया कि इसका यूज टॉयलेट करने के लिए किया जाता है। लेकिन कब ऐसा करने वाले सिर्फ बीस प्रतिशत लोग ही हैं तब इसका क्या मतलब बनता है।अंडरवियर ब्रांड शीथ की वेबसाइट ने इसका जवाब दिया है।

शीथ के मुताबिक़, इस छेद को फ्लाई कहा जाता है। इसे कई कारणों से पैंट में बनाया जाता है। इस छेद की वजह से मर्दों को एक्स्ट्रा आराम और सपोर्ट मिलता है। साथ ही मर्दों का प्राइवेट पार्ट का शेप भी सही आता है।पहले इस छेद को फ़्लैट तरह से बनाया जाता था। इस वजह से उसका शेप सही नहीं आता था। लेकिन अब जो डिजाइन बना है वो सही शेप दिखाई देता है।